फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी फिल्मों के बादशाह प्रियदर्शन को इन फिल्मों ने दिलाई पहचान, हर फिल्म का अपना अलग मजा

Wed, 29 Jan 2020 12:33 PM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के चोटी के निर्माता और निर्देशकों में से एक प्रियदर्शन को हिंदी सिनेप्रेमियों को तबियत से गुदगुदाने के लिए जाना जाता है। प्रियदर्शन के करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों के निर्देशन से हुई है। बाद में इन्होंने अपनी मलयालम फिल्मों को हिंदी में ज्यों का त्यों परोसकर हिंदी सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सबसे ज्यादा फिल्में निर्देशित करने और हिट फिल्म देने में प्रियदर्शन का नाम डेविड धवन के बाद दूसरे नंबर पर आता है। लगभग चार दशक लंबे करियर में प्रियदर्शन ने भारत की चार प्रमुख भाषाओं में 95 से ज्यादा फिल्में निर्देशित की हैं। इन्हें भारतीय फिल्मों को बेहतर रंग और बेहतरीन आवाज की गुणवत्ता प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको प्रियदर्शन की कुछ ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने प्रियदर्शन को हिंदी सिनेमा में पैर जमाने में मदद की।
विज्ञापन

2 of 11
virasat - फोटो : social media
विरासत (1997)
इस फिल्म से पहले भी प्रियदर्शन ने हिंदी में कुछ फिल्में निर्देशित की थीं, लेकिन वह अपने आप को हिंदी सिनेमा में साबित करने में नाकाम रहे थे। अनिल कपूर, अमरीश पुरी, तब्बू और पूजा बत्रा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म उनके लिए हिंदी सिनेमा में वापसी के रूप में जानी जाती है। इस फिल्म में प्रियदर्शन ने अपने हंसी मजाक वाले फ्लेवर को छोड़कर कुछ नया करने की कोशिश की थी और वह उसमें भी सफल रहे। इस फिल्म के लिए प्रियदर्शन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
हेरा फेरी - फोटो : फाइल
हेरा फेरी (2000)
इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में प्रियदर्शन की किस्मत ही बदल दी। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'रामजीराव स्पीकिंग' का रीमेक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तब्बू और परेश रावल अभिनीत इस फिल्म को अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐतिहासिक फिल्म माना जाता है। इस फिल्म ने प्रियदर्शन और खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की टीम को भी जन्म दिया, जिसने बाद के वर्षों में कई हिट फिल्में दीं।

4 of 11
hungama - फोटो : social media
हंगामा (2003)
इस फिल्म ने कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में एक भूचाल जैसा ला दिया था। बूढ़े और जवान लोगों के बीच की गलतफहमियों की प्रेम कहानी ने दर्शकों को लोट पोट होने पर मजबूर कर दिया था। परेश रावल, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन आदि के झन्नाटेदार प्रदर्शन और ऊपर से कॉमेडी के बादशाह प्रियदर्शन के जबरदस्त मेल ने कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया कि लोग अभी तक इस फिल्म के दृश्य याद करके ठहाके लगाते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
hulchul - फोटो : social media
हलचल (2004)
यह फिल्म प्रियदर्शन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जिस तरह से युद्धों को दर्शाने वाली फिल्मों में बड़े बड़े कलाकारों का फौज की तरह समावेश होता है, ठीक उसी तरह इस फिल्म में लोगों को हंसाने के लिए चोटी के कलाकारों की भर्ती की गई थी। नीरज वोरा की पटकथा के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने सिनेमाघरों में ऐसा रंग जमाया कि लोग हंस-हंस कर लोट पोट हो गए।
विज्ञापन

6 of 11
bhagam bhag - फोटो : social media
भागम भाग (2006)
प्रियदर्शन की इस फिल्म को भी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। इस फिल्म की पटकथा पर नीरज वोरा के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने बेहतरीन काम किया और ऐसी मनोरंजक फिल्म बनाकर दर्शकों के सामने पेश की, कि लोग सिनेमाघरों से इस फिल्म की बहुत सी यादें अपने साथ लेकर गए। फिल्म में प्रियदर्शन के पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ गोविंदा मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन

7 of 11
malamaal weekly - फोटो : social media
मालामाल वीकली (2006)
प्रियदर्शन की ज्यादातर हिंदी फिल्में उनकी मलयालम फिल्मों की रीमेक हुआ करती हैं लेकिन यह पहली फिल्म है जिसको प्रियदर्शन ने पहले हिंदी में बनाया, फिर बाद में इसका मलयालम रूप तैयार किया। सात करोड़ के छोटे से बजट से बनी फिल्म को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिकिया मिली थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। परेश रावल, रितेश देशमुख और राजपाल यादव जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म एक गांव में एक करोड़ की लॉटरी की हेराफेरी पर आधारित है।

8 of 11
chup chup ke - फोटो : social media
चुप चुपके (2006)
प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा को यह फिल्म देकर हल्के मूड से सिनेमा का आनंद लेने वालों को तो समझो स्वर्ग ही दे दिया हो। फिल्म के एक लाइनी संवादों ने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोग आज भी आम बोलचाल में इस फिल्म के कुछ संवादों को मजाकिया अंदाज में प्रयोग करते हैं। इस फिल्म में भी प्रियदर्शन के चहेते परेश रावल ने बेहतरीन अभिनय की पेशकश दी और राजपाल यादव ने उनके इस काम में भरपूर हाथ बंटाया।

9 of 11
dhol - फोटो : social media
ढोल (2007)
पिछली फिल्म में बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले राजपाल यादव को प्रियदर्शन ने अपनी इस फिल्म में भी जगह दी। बाकी सब प्रियदर्शन के लिए नए कलाकार थे। प्रियदर्शन के मार्गदर्शन में तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, तनुश्री दत्ता आदि कलाकारों ने बेहतरीन काम करके दिखाया। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे ढोल की तलाश में चलती जिसका पता खुद दर्शकों को फिल्म के अंत में चलता है।

10 of 11
Bhool Bhulaiyaa - फोटो : file photo
भूल भुलैया (2007)
प्रियदर्शन इस फिल्म में अपने पसंदीदा कलाकरों के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे और आते ही धूम मचा दी। इस सेमी हॉरर फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार और वन लाइनर संवाद आकर्षण का केंद्र रहे जबकि प्रियदर्शन की देख-रेख में विद्या बालन ने अपने करियर के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक इस फिल्म में करके दिखाया। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से खूब सराहना मिली। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

11 of 11
de dana dan - फोटो : social media
दे दना दन (2009)
इस फिल्म में फिर से प्रियदर्शन ने अपने चहेते सितारे अक्षय कुमार का ही हाथ पकड़ा और खुद ही पटकथा तैयार करके मैदान में उतरे। अक्षय ने भी उनकी कहानी के साथ पूरा न्याय किया और हंसी मजाक वाली पैसों की एक हेरा फेरी कर डाली और इसी हेरा फेरी में दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। कटरीना कैफ, सुनील शेट्टी, समीरा रेड्डी जैसे कलाकारों ने भी अपने हिस्से को ठीक से पेश किया। 

आमिर नहीं हैं लगान की हीरोइन के पसंदीदा अभिनेता EXCLUSIVE मुलाकात में सुनाईं बचपन की यादें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next