Priya Prakash Warrier
वीडियो में रोशन और प्रिया दोनों ही अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे के रंग लगा रहे हैं। आपको बता दें, प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के एक गाने की छोटी सी क्लिप रिलीज की गई थी जिसने प्रिया को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस वीडियो में प्रिया आंखों से प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही थीं। यहां तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा।