फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख मारते ही सुपरहिट हुईं प्रिया प्रकाश का नया वीडियो वायरल, Kiss न मिलने पर ऐसे दिया रिएक्शन

Tue, 23 Jul 2019 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priya Prakash Varrier and cinematographer Sinu Siddharth - फोटो : social media
अपनी आंखों के एक्सप्रेशन से लाखों दिलों को जीतने वालीं और खूब सुर्खियां बटोरने वालीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। जल्द ही वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : social media
प्रिया प्रकाश वारियर का ये वीडियो साउथ सिनेमा का मशहूर सिनेमेटोग्राफर सिनु सिद्धार्थ के साथ है। वीडियो में सिनु सिद्धार्थ और प्रिया प्रकाश की शुरुआत बेहद रोमांटिक अंदाज में होती है, और ये दोनों एक-दूसरे को किस करने के लिए नजदीक भी आते हैं, लेकिन तभी सिनु सिद्धार्थ प्रिया प्रकाश को किस न करने के बजाय हाथ में रखी बोतल का पानी पीने लगते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
priya prakash varrier - फोटो : amar ujala mumbai
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जब सिनु सिद्धार्थ प्रिया प्रकाश को किस नहीं करते हैं तो वह ऐसे एक्सप्रेशन देती हैं जैसे उन्हें किस न करने पर बहुत बुरा लगा है। प्रिया प्रकाश वारियर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

4 of 5
प्रिया प्रकाश - फोटो : instagram
बता दें कि तेलुगू फिल्म 'ओरु अदार लव' में काम कर चुकीं प्रिया के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। प्रिया की पहली हिंदी फिल्म श्रीदेवी बंगलो की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कहा गया कि ये एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित है, जिसके बाद पूरे विवाद पर प्रिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arbaaz Khan,priya prakash varrier - फोटो : amar ujala mumbai
प्रिया प्रकाश ने कहा कि 'यह मुख्यत: निर्माता और निर्देशक की जिम्मेदारी है। मैंने तो बस किरदार निभाया है। जानबूझकर किसी की भावनाओं को आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं है।' प्रिया ने आगे कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी कोई निगेटिव खबरों का असर पड़ने देना चाहती हूं। मैं खुद श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हूं। हमें पहले ही पता था कि विवाद होगा।' श्रीदेवी बंगलो में प्रिया प्रकाश वारियर के अलावा अरबाज खान भी दिखेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें