फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सैन्य परिवारों से ताल्लुक रखती हैं ये 10 अभिनेत्रियां, एक के पिता आतंकी हमले में शहीद

Tue, 23 Jul 2019 06:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Aishwarya Rai, Anushka Sharma, Priyanka Chopra, - फोटो : amar ujala
कारगिल में हुए युद्ध को 20 साल पूरे हो चुके हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया था। साल 1999 में हुए इस युद्ध को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय नाम दिया था। भारतीय सेना के इस पराक्रम की हर किसी ने तारीफ की थी। भारतीय सेना का बॉलीवुड फिल्मों और सितारों से भी संबंध रहा है। बॉलीवुड की आज ऐसी कई अभिनेत्रियां जो सेनिक परिवार से संबंध रखती हैं। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर। 
विज्ञापन

2 of 11
Aishwarya Rai - फोटो : file photo
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। ऐश एक आर्मी परिवार में पैदा हुई हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी में एक ऑफिसर के पद पर रह चुके हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 11
Anushka Sharma - फोटो : file photo
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल रह चुके हैं। वह अब रिटायर्ड हो चुके हैं और मुंबई में ही रहते हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपनी स्कूलिंग आर्मी स्कूल (बेंगलूरू) से की है।
 

4 of 11
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पिता ही नहीं बल्कि मां भी इंडियन आर्मी में सेवा दे चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका के माता पिता भारतीय सेना में एक फिजिशियन थे। प्रियंका के पिता का निधन हो चुका है। 
विज्ञापन

5 of 11
प्रीति जिंटा - फोटो : file photo
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में एक मेजर के पद पर थे। बता दें कि प्रीति के पिता का भी निधन हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : file photo
खूबसूरत अभिनेत्री और अपनी मुस्कान से अपने लाखों फैन्स को दीवाना बना देने वाली सुष्मिता सेन का परिवार भी भारतीय सेना में सेवा दे चुका है। उनके पिता सुबीर सेन इंडियन एयरफोर्स में एक विंग कमांडर रह चुकी हैं। फिलहाल वह रिटायर्ड हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
लारा दत्ता - फोटो : file photo
बॉलीवुड में कुछ खास कमाल ना कर पाने वालीं अभिनेत्री लारा दत्ता एक पंजाबी परिवार से हैं और उनकी मां एंग्लो इंडियन हैं। लारा यूपी के गाजियाबाद बाद की रहने वाली हैं। उनके पिता एल के दत्ता भी भारतीय सेना में विंग कमांडर रह चुके हैं। वे अब रिटायर्ड हैं। 

8 of 11
सेलिना जेटली - फोटो : file photo
शादी कर अभिनय की दुनिया से किनारा करने वालीं अभिनेत्री सेलिना जेटली शिमला की रहने वाली हैं। उनके पिता वीके जेटली इंडियन आर्मी में एक कर्नल थे। 
 

9 of 11
chitrangda singh - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी खूबसूरती के लिए पहचान रखती हैं। बता दें कि उनके पिता निरंजन सिंह एक रिटायर्ड आर्मी कर्नल हैं। 
 

10 of 11
परिवार के साथ गुल पनाग - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल और अभिनेत्री गुल पनाग भी भारतीय सेना फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। उनके पिता एचएस पनाग भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर में फिल्म 'एयरलिफ्ट' से मशहूर हुईं अभिनेत्री निमरत कौर के पिता भुपिंदर सिंह भारतीय सेना में मेजर थे। वह सेना में एक इंजीनियर भी थे। बता दें कि उनके पिता हिज्ब-उल- मुदजाहिद्दीन के हमले में शहीद हो गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें