बॉलीवुड सेलेब्स की फोटोज और वीडियोज तो अकसर वायरल होते हैं। लेकिन कई बार ऐसे कई सारे चेहरे हैं जो जाने अनजाने में वायरल हो जाते हैं और रातों रात फेमस हो जाते हैं। आइए बात करते हैं उन्हीं चेहरों की जो रातों रात स्टार बन गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
priya prakash varrier
प्रिया प्रकाश वॉरियर
वैलेंटाइन वीक में जिस लड़की की अदाओं ने सभी लड़कों के दिल धड़काने शुरू कर दिए हैं उसका नाम था प्रिया प्रकाश वॉरियर। 18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं। प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्म 'ओरु अडार लव' से डेब्यू किया था। उनका आंख मारने का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि आज भी लोग इसके दीवाने हो उठते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
dhinchak pooja
ढिंचैक पूजा
अब इन्हें कौन नहीं जनता। सेल्फी ले ते लेते ढिंचक पूजा बन गई इन्टरनेट स्टार। ढिंचैक पूजा ने अपने गानों से लोगों को इस कदर प्रभावित किया कि रातों रात वो स्टार बन गईं। आलम ये था कि उनकी पॉपुलैरिटी को देख उन्हें बिग बॉस में भी इनवाइट किया गया।
4 of 6
रीना द्विवेदी
रीना द्विवेदी
पांचवें चरण के मतदान के दौरान पीली साड़ी वाली एक महिला पोलिंग अधिकारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो ने पोलिंग अफसर को रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।महिला का नाम रीना द्विवेदी है। ये लखनऊ में पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : icc
स्मृति मंधाना
22 साल की स्मृति मंधाना को जैसे ही ICC अवॉर्ड्स में ‘वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला वह चर्चा में आ गईं। स्मृति महिला इंडियन क्रिकेट टीम की ओपनिंग बैट्समैन है। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। रातों रात वह लोगों की क्रश बन गईं।
दीपिका घोष
एक 6 सेकेंड के वीडियो ने भी एक लड़की को रातोंरात स्टार बना दिया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष है। 5 मई को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले गए उस मैच में हर शख्स की निगाह एक लड़की पर आकर टिक गई थी। लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस फैन ने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा कि मैच खत्म होने तक लड़की की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।