फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बाद राजीव गांधी के हाथ में दिखाया 'डिजिटल कैमरा', अनुराग कश्यप ने लगा दी क्लास

Tue, 14 May 2019 04:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajiv gandhi - फोटो : social media
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यही नहीं अनुराग कश्यप खुलकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन वो अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू के एक हिस्से को लेकर निशाना साधा था। जिसके बाद यूजर्स ने कई कमेंट्स किए।
विज्ञापन

2 of 5
anurag kashyap
एक यूजर ने राजीव गांधी की तस्वीर शेयर की और लिखा कि '1983 में डिजिटल कैमरा का उपयोग कर रहे हैं लेकिन मोदी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।' इस यूजर ने अनुराग कश्यप को भी टैग किया। जिसके बाद डायरेक्टर ने लिखा कि 'कितने बेवकूफ हैं ये भक्त, 1960 के दशक से इस्तेमाल हो रहे सुपर 8 कैमरे को डिजिटल कैमरा बताया जा रहा है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap
इससे पहले अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू वाले वीडियो के ट्वीट को रीट्वीट किया । इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- 'यह व्यक्ति अतुल्य झूठा है, 1988 में डिजिटल कैमरा और 1988 में मुंबई में ईमेल। इस इंसान के दिमाग में जो कुछ आता है वो बोलता है।'

4 of 5
anurag kashyap
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुराग ने लिखा, '87 में वो डिजिटल कैमरा चला रहे थे और 87-88 में लोगों को ईमेल कर रहे थे।  क्या वे झूठ बोल रहे हैं? या सिर्फ भ्रम है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन की फिल्म सांड की आंख है। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा उनकी वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें