दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सामने आया है। प्रिया अपने आंख मारने वाले वीडियो से चर्चा में आई थीं, जिसमें उनकी अदाएं तो दिखी थीं अब प्रिया ने अपने प्रशंसकों को गायिकी से दीवाना बना दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रिया प्रकाश वारियर
- फोटो : instagram/priya.p.varrier
सोशल मीडिया पर प्रिया का ये वीडियो छाया हुआ है जिसमें वे अपनी आवाज से लोगों को घायल करती दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया है। प्रिया अपने दोस्त की शादी में पहुंची थीं जहां उन्होंने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ए दिल है मुश्किल है का गाना चन्ना मेरेया गुनगुनाती नजर आई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रिया प्रकाश वारियर
- फोटो : instagram/priya.p.varrier
प्रिया प्रकाश के आस-पास उनके कई दोस्त नजर आ रहे हैं जो उन्हें चीयर करते हैं। वे भी उनके साथ गुनगुनाने लगते हैं। इस दौरान प्रिया प्रकाश ने मरून कलर की साड़ी पहनी है। जिसमें वे खूब जच रही हैं। उनके इस वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आए हैं।
4 of 5
प्रिया प्रकाश वारियर
- फोटो : instagram/priya.p.varrier
प्रिया प्रकाश एक बेहतरीन गायिका हैं। वह पहले भी हिंदी गाने गाते हुए वीडियो साझा कर चुकी हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस वीडियो में प्रिया कर्ली बालों के साथ मॉडर्न लुक में हैं।
बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो से रातों रात चर्चा में आई थीं। उनकी मलयालम फिल्म उरु अदार लव (Oru Adaar Love) का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में वह आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके हाव-भाव इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप साझा करने लगा। बस फिर क्या था प्रिया रातों रात इंटरनेट स्टार बन गईं।