फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सेकंड के वीडियो मे प्रिया प्रकाश ने मचाया था तहलका, 3 घंटे की फिल्म को लेकर आई बडी खुशखबरी

Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priya prakash
प्रिया प्रकाश वॉरियर अपनी मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं । वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रिया प्रकाश का एक वीडियो अचानक वायरल होने लगा था । जिसके बाद वो रातों-रात फेमस हो गईं । अब प्रिया के लाखों फैंस बन गए हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
प्रिया प्रकाश
प्रिया के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी । मलयालम फिल्म के लिए यह एक बड़ा कदम है । ऐसा मेकर्स ने प्रिया की पॉपुलैरिटी को देखते हुए किया है ।
विज्ञापन

3 of 5
प्रिया प्रकाश
प्रिया ने 28 सेकंंड के वीडियो से पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया था । उनकी फिल्म देखने के लिए अब फैंस बेताब हैं । इंस्टाग्राम पर प्रिया के 50 लाख फॉलोवर हैं । वो अपनी वॉल पर एक पोस्ट शेयर करने का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं ।

4 of 5
प्रिया प्रकाश
बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए प्रिया के वॉल का इस्तेमाल करती हैं । इसी से प्रिया की जमकर कमाई भी हो रही है । एक रात में ही प्रिया के लाखों फॉलोवर्स बढ़ गए थे और उन्हें ब्लू टिक मिल गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिया प्रकाश
एक ओर प्रिया आंख मारने से फेमस हुईं तो कुछ समुदाय ने इस पर आपत्ति भी जताई । कुछ दिन पहले हैदराबाद में एक इस्लाम समुदाय ने प्रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है । बता दें कि प्रिया की डेब्यू फिल्म 14 जून को रिलीज हो सकती है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें