फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देख परेशान हुईं मां, अचानक उठाया ऐसा कदम लाखों फैंस का दिल टूटेगा

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रिया प्रकाश
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर 24 घंटे में इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि लोग उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। इस एक दिन में प्रिया को सनी लियोनी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रिया को इन सब हीरोइनों से ज्यादा सर्च किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते प्रिया के परिवार वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इए इंटरव्यू के दौरान प्रिया की मां प्रीथा ने इस बारे में बात की। प्रीथा ने कहा, 'इस पॉपुलैरिटी को हैंडल करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम क्या कर सकते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया प्रकाश
18 साल की प्रिया बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें हॉस्टल भेज दिया गया है। प्रीथा ने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ होगा।' वहीं प्रिया की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर उमर लूलू ने उन्हें कोई भी इंटरव्यू देने से मना किया है।
 

4 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रीथा ने बताया, 'उमर ने हमें कोई भी इंटरव्यू देने से मना किया है। मैं फिल्म रिलीज होने के बाद ही कुछ बोल पाऊंगी। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू हुई है। मैंने प्रिया को इन सबसे दूर हॉस्टल भेज दिया है।' प्रिया को फिल्म कैसे मिली? इस सवाल के जवाब में भी प्रीथा ने काफी कुछ बताया।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रीथा ने कहा, 'उसका फिल्म में काम करने का मन था इसलिए हमने उसे ऑडिशन में भेज दिया। इससे पहले प्रिया ने एक और ऑडिशन दिया था। तब भी इसी टीम की ओर से उसके पास कॉल आ गई थी। उस समय प्रिया 12वीं क्लास में थी। फिल्म की शूटिंग उसके बोर्ड के एग्जाम के वक्त शुरू हुई इसलिए वो फिल्म में काम नहीं कर पाई थी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रीथा की मां ने यह भी बताया कि उसके जो भी सोशल मीडिया अकाउंट हैं, वो सब फेक हैं। वो इस तरह की फोटो कभी नहीं शेयर करती। उसने सिर्फ एक बार रैंप वॉक की है। ये सारी तस्वीरें फोटोग्राफर्स ने शेयर की हैं। प्रिया को दोस्तों के साथ सेल्फी शेयर करने का शौक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें