फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो 5 हसीनाएं जिन्हें प्यार नहीं मिला तो जिंदगी भर नहीं की शादी, अधूरी रह गई सारी हसरतें

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
love

Valentine Week प्यार के इजहार का त्यौहार माना जाता है। चाहे आम आदमी हो या सेलिब्रिटी सभी मोहब्बत के इजहार के लिए इस दिन को खास मानते हैं। मोहब्बत के इस मौसम में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की जिंदगी के ऐसे राज बताते हैं। जो आपने शायद ही कभी सुने होंगे। अपने प्यार को न पाने का दुख इन एक्ट्रेसेज पर ऐसा बीता कि आजतक उन्होंने शादी नहीं रचाई। देखिए ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेज की लिस्ट...

विज्ञापन

परवीन बॉबी

2 of 6

70-80 के दशक में जब इंडस्ट्री में इतना खुलापन नहीं आया था तब खुले बाल, हाथ में सिगरेट और मिनी स्कर्ट पहन अपने बिंदास अंदाज से परवीन बॉबी में इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई। परवीन ने तीन शख्स से प्यार किया था. लेकिन जिंदगी भर अविवाहित रहीं। पहले डैनी के साथ नाम जुड़ा। मगर जल्द ही यह रिश्ता टूट गया। डैनी के बाद परवीन की जिंदगी में कबीर बेदी की एंट्री हुई। अपनी पत्नी से अनबन के बाद परवीन बॉबी के करीब आए कबीर बेदी ने भी उन्हें धोखा दे दिया।

डैनी के बाद मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट के प्यार में गिरफ्तार परवीन बॉबी तो उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। परवीन बॉबी ने अध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। बाद में पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया। इसके बाद तो जो हुआ उसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। साल 2005 में परवीन बॉबी इस दुनिया से चल बसीं।

विज्ञापन

तब्बू

3 of 6
तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। निजी जिंदगी की बात की जाये तो तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा पर उन्होंने अबतक शादी नहीं की है। तब्बू के बारे में एक और राज है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तब्बू को अपने फिल्मी करियर के दौरार साउथ के सुपरस्टार नागार्जन से प्यार हो गया था। दोनों के करीब 15 साल तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला, लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे।

हाल ही में तब्बू ने एक बयान में कहा था कि अजय देवगन की वजह से मैं आज भी सिंगल हूं। तब्बू ने कहा कि मैं अजय को तब से जानती हूं जब वो मेरे पड़ोस में रहा करते थे। पास में मेरा कजिन समीर आर्या भी रहता था। दोनों मेरे ऊपर नजर रखते थे और कोई भी लड़का मुझसे मिलने आता था तो ये दोनों उसे डरा-धमका कर भगा देते थे। अजय देवगन की वजह से मैं आज भी सिंगल हूं।

सुष्मिता सेन

4 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के अफेयर के चर्चे प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, डायरेक्टर मुद्दसर अजीज, होटल ओनर संजय नारंग, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बिल्डर इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ रहे। कुछ वक्त पहले तक उनका नाम ऋतिक भसीन के साथ भी जोड़ा जा रहा था जो मुंबई में कई नाइट क्लब्स के ओनर हैं।

इतने सारे अफेयर्स के बाद भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और दो बच्चों की सिंगल मदर हैं। सबसे पहले निर्देशक विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन के साथ अफेयर था। विक्रम इस रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील थे। यहां तक कि सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद विक्रम ने सुसाइड की भी कोशिश की थी। वो अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाने वाले थे। हालांकि उन्हें कूदने से पहले बचा लिया गया था। विक्रम भट्ट के बाद सुष्मिता की जिंदगी में कई लोग आए और गए पर वो किसी के साथ भी ज्यादा दिनों तक रह नहीं पाईं। सुष्मिता की दो बेटियां रेनी और अलीषा हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही रेनी को गोद ले लिया था। इसके कुछ साल बाद अलीषा को गोद लिया गया।
विज्ञापन

सुरैया

5 of 6
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सुरैया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर थीं। सुरैया, देव आनंद के साथ अपने मोहब्बत के फंसानों को लेकर काफी मशहूर हुईं। सुरैया से पहली मुलाकात में ही देव आनंद को उनसे प्यार हो गया। यह प्रेम मिलाप फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुआ और यही वो फिल्म थी जिसने देव आनंद को प्यार करना सिखा दिया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती से आशिकी का सफर शुरू हो गया। 'जीत' फिल्म के सेट पर देव आनंद ने सुरैया से अपने प्रेम का इजहार किया और उस समय में सुरैया को तीन हजार रुपए की हीरे की अंगूठी दी। कहा जाता है कि सुरैया की नानी को यह रिश्ता नामंजूर था, वो एक हिंदू-मुस्लिम शादी के पक्ष में नहीं थीं और यहां तक कि उनको फिल्म में सुरैया के देव आनंद के साथ दिए जाने वाले रोमांटिक दृश्यों से भी आपत्ति थी। फिर क्या था एक दिन हर प्रेम कहानी की तरह इस प्रेम कहानी का भी अंत हो गया। 

1951 में इस प्यार भरी कहानी का अंत हुआ। बावजूद इसके देव आनंद के दिल में हमेशा सुरैया के लिए प्यार रहा। बाद में देव आनंद ने कल्पना कार्तिक से शादी कर ली। मगर सुरैया ने ताउम्र शादी नहीं की। 2004 में 75 की उम्र में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीषा पटेल

6 of 6
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपना डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल लाखों युवाओं की धड़कन थी। गदर: एक प्रेम कथा, हमराज, और आंखें जैसी फिल्मों में भी नजर आने वालीं अमीषा ने लगातार फ्लॉप देकर अपने करियर का सत्यानाश कर लिया। अगर इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें भी अबतक प्यार नसीब नहीं हुआ। शायद यही कारण है कि सच्चे प्यार की तलाश में अमिशा ने अबतक शादी नहीं रचाई।

ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ। मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ उनका अफेयर जगजाहिर है। दोनों ने लगभग 5 साल तक अफेयर के बाद इस रिश्ते को 2007 में खत्म किया। इसके एक साल बाद अमीषा, कनव पुरी नामक बिजनेसमैन को डेट करने लगी थीं। मगर ये प्यार भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। 2010 में इस रिश्ते को खत्म करने के बाद अमीषा ने मीडिया में खुद कहा कि उन्हें शादी करने का अबतक मन नहीं हुआ। अब इतने सालों के बाद भी अमीषा बिन-ब्याही गॉरजियस बनीं हुईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें