रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों स्टार्स के परिवार वालों ने शादी के लिए तीन तारीखें भी निकाल ली है जिस पर आखिरी मुहर रणवीर और दीपिका की लगनी है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों स्टार्स की शादी इस साल नहीं होगी। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह ने Spice Route मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। रणवीर ने बताया - 'फिलहाल ऐसा कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं है। मैं अभी नहीं कह सकता कि भविष्य में इस तारीख पर ऐसा होने वाला है। इस समय हम दोनों अपने काम में काफी बिजी हैं। दीपिका को इस समय बैक से संबंधित परेशानी भी है।'
विज्ञापन
3 of 5
ranveer deepika
रणवीर ने आगे कहा - 'अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं दुनिया को सबसे पहले बताऊंगा।' आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका का नाम 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म से जुड़ने लगा था। तब से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली। अक्सर अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं।
4 of 5
ranveer deepika
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि दीपिका और रणवीर की शादी का वेन्यू भी फाइनल कर दिया गया है। यहां तक कि दीपिका अपनी बहन के साथ कोलकाता के ज्वैलरी शॉप में स्पॉट हुई थीं। यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के परिवार वाले मुंबई में ही शादी करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं।
रणवीर सिंह इन दिनों 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' है जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। जबकि दीपिका माफिया डॉन सपना दीदी पर आधारित फिल्म करने वाली थी लेकिन चोट की वजह से और इरफान की तबीयत खराब होने के चलते फिलहाल यह प्रोजेक्ट देरी से शुरू होगा।