फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine’s Day पर प्रिया प्रकाश का 'ब्रेकअप', अब अनुष्का शर्मा की राह चल पड़ी इंटरनेट सेंशेसन

Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्यार के हफ्ते में एक प्यारी सी स्कूली लड़की का लड़के से आंखों ही आंखों में बात करना लोगों को इतना पसंद आया कि महज कुछ घंटों के भीतर ही वीडियो वायरल हो गया। बाद में पता लगा कि वीडियो दरअसल मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' का है। अगले चंद मिनटों में पूरे देश को इस आंख मारती क्यूट सी लड़की के नाम के साथ-साथ दूसरी भी कई चीजें पता लग चुकी थी। अब Valentine’s Day पर प्रिया प्रकाश का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जो जानकर आप भी परेशान हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वीडियो में प्रिया अपने ब्रेकअप की बात कर रहीं हैं। अरे घबराइए मत। हम प्यार के दिन प्रिया से ब्रेकअप की नहीं सोच रहे बल्कि उनके एक म्यूजिकली वीडियो की बात कर रहे हैं। 'मेरे सैया जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया' गाने पर प्रिया की अदाएं आपके दिलों में छूरियां चलाने के लिए काफी होगी। गाना अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है...

देखिए वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रिया के इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो देखा जा सकता है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर स्कूल ड्रेस में नहीं बल्कि कानों में झूमका लटकाएं और सूट पहने एकदम देसी अंदाज में नजर आ रहीं हैं। वीडियो में प्रिया दोबारा 'ए दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया मेरेया' गुनगुनाती दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि आज सुबह हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। जिसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर खुद प्रिया के बचाव में आगे आए हैं। ओमर लूलू ने कहा कि यह गाना इस्लाम विरोधी नहीं है बल्कि यह मोहम्मद साहब की तारीफ करता है। यह रोमांटिक गाना नहीं है बल्कि एक पारंपरिक मुस्लिम गाना है। यह कुछ अवसरों पर गाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें