फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है वो शख्स, जिससे जुड़ रहा प्रिया प्रकाश का नाम, वायरल तस्वीरों की जान लें सच्चाई

Wed, 24 Apr 2019 06:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram
मलयालम अभिनेत्री और रातोंरात अपने अनोखे अंदाज से दुनियाभर में मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार प्रिया ने डेब्यू फिल्म ओरू अदार लव के को-स्टार रोशन के बर्थडे की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और इनमे दोनों की  लाजवाब ट्यूनिंग देखने को मिल रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रोशन अब्दुल रऊफ - फोटो : instagram
इससे पहले विंक गर्ल प्रिया प्रकाश की साड़ी वाली तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब को-स्टार रोशन अब्दुल रहुफ के साथ प्रिया के रिलेशनशिप की खबरें भी आने लगी हैं। बता दें कि तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ शानदार नजर आ रहे हैं और दोनों के रिलेशन की अफवाहें पहले भी थी, जबकि इस बार फिर आई है।
विज्ञापन

3 of 5
रोशन अब्दुल रऊफ - फोटो : instagram
हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अब इन ताजा तस्वीरों को देखकर प्रिया और रोशन के फैंस उनके रिलेशनशिप के कयास फिर से लगाने लगे हैं। एक तस्वीर में प्रिया और रोशन कैंडिड पोज में नजर आ हैं। वहीं रोशन की एक तस्वीर में प्रिया ने वादे, प्यार और बॉन्डिंग का लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

4 of 5
रोशन अब्दुल रऊफ - फोटो : instagram
बता दें कि प्रिया की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म ओरू अदार लव से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म की एक वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुई। देखते ही देखतें देशभर में चर्चित होने लगी थीं। रातोंरात प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद से अभिनेत्री अपनी नई-नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिया प्रकाश - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में भी हर बार की तरह प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस बार वह अपने बेडरूम में एक टेडी बियर के साथ दिख रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। प्रिया की इस लोकप्रियता के बाद से उन्होंने अपने फैन्स के लिए तस्वीरें शेयर करना लगातार जारी रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें