फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की वायरल हो रहीं ये खूबसूरत तस्वीरें, इस शादी में की थी शिरकत

Wed, 24 Apr 2019 06:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे दीपिका और रणवीर, शूटिंग से ब्रेक ले मायानगरी में हुई शादी में नजर आए। ये तस्वीरें दीपिका के कजिन मिहिर मंजेश्वर की शादी की हैं। दोनों ने एक साथ यहां आकर अपनी शादी की तस्वीरों की एक बार फिर याद दिला दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
हरदम अतरंगी आउटफिट में दिखने वाले रणवीर शादी में एक डीसेंट से एटायर में नजर आए। वेट लुक वाले इन बालों के साथ रणवीर हमेशा की तरह कूल लग रहे हैं। नीले व लाल रंग की यह शेरवानी उनपर खूब जंच भी रही है। साथ ही उन्होंने लाल रंग की धोती भी पहनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
वहीं बेहद ही खूबसूरत दीपिका हमेशा की तरह यहां भी गजब ढा रही हैं। रोहित बल द्वारा डिजाइन की गई यह ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी उनपर खूब फब भी रही है। इसी के साथ बालों को अच्छे से बांधकर उनपर लगाया गया यह लाल रंग का गजरा भी इस ड्रेस पर काफी सूट कर रहा है।  

4 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बीते दिन दीपिका की सेंडल पकड़े रणवीर की वायरल हुई तस्वीरें भी इसी शादी की थीं। कुछ ही समय पहले इटली में हुई इन दोनों की शादी की तस्वीरों अभी फैंस ढंग से भूले भी नहीं हैं, और आए के दिन इन दोनों की कपल गोल सेट करने वाली ऐसी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि दीपिका इन दिनों एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी पर बन रही फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 में जीते वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें