फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश ने इस मामले में मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ा, छोटे से वीडियो क्लिप से हुईं थी फेमस

Wed, 21 Feb 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priya prakash varrier
वैलेंटाइन डे से ठीक पहले अपने एक वीडियो से दुनियाभर में छा चुकी मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को आज कौन नहीं जानता। प्रिया ने वीडियो वायरल होने के महज तीन दिन में ही सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 4
अब प्रिया प्रकाश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ते हुए प्रिया प्रकाश वारियर के फॉलोअरों की संख्या जकरबर्ग के फॉलोअरों से भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

3 of 4
mark zuker
फेसबुक के मुखिया मार्क जकरबर्ग के इंस्टाग्राम पर मात्र 40 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि प्रिया प्रकाश वारियर के करीब 45 लाख फॉलोअर्स हैं। दिनों दिन उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। प्रिया शायद देश की पहली ऐसी शख्सियत हैं, जो सिर्फ 30 सेकंड से भी कम के एक वीडियो से रातोंरात देश के तमाम युवाओं के दिल की धड़कन बन गई हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Priya Prakash
वायरल हो रहे वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर आंखों से प्यार का ऐसा इजहार करती हुई नजर आ रहीं थी जिसे देखकर पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई यहा तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर मलयाली फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें