टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया है। नए पोस्टर में टाइगर के साथ उनकी हीरोइन दिशा पाटनी टफ लुक देती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में पहली बार टाइगर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे।