जिस स्टारडम को पाने के लिए लोग सालों-साल मेहनत करते हैं उसे कुछ आम लोगों ने चुटकियों में ही पा लिया। साल 2018 ऐसे ही कई आम लोगों को सेलेब्रिटी बना गया है। इन लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि अब देश में ऐसा कोई नहीं होगा जो इनके नाम नहीं जानता होगा। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही वायरल सेलेब्रिटी के बारे में जिनके लिए ये साल बहुत खास रहा और देखते-देखते सेलेब्रिटी बन गए ।
विज्ञापन
2 of 6
priya prakash
प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश को तो कोई चाहकर भी नहीं भूल सकता है । विंक गर्ल नाम से फेमस हुईं प्रिया प्रकाश आज स्टार बन चुकी हैं । फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर अचानक ये लड़की अपनी आंखों को मटकाकर सबके दिलों को घायल कर गई । प्रिया का 30 सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ था वो उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का था।
विज्ञापन
3 of 6
संजीव श्रीवास्तव और गोविंदा
डब्बू अंकल
डब्बू अंकल को अब कौन नहीं जानता। अपने रिश्तेदार की शादी में 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस कर चर्चा में आए डब्बू अंकल अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं । डांसिंग वीडियो के बाद डब्बू अंकल की शॉर्ट फिल्म और ऐड फिल्म भी रिलीज हुई । अपने डांसिंग टैलेंट के जरिए संजीव श्रीवास्तव को सलमान खान और गोविंदा से मिलने का मौका मिला । बता दें कि मध्य प्रदेश के रहने वाले संजीव कॉलेज में प्रोफेसर हैं ।
4 of 6
maithili thakur
मैथिली ठाकुर
18 साल की मैथिली अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उभरीं । वो अपने दो भाइयों के साथ गाना गाते हुए वीडियो शेयर करती थीं । देखते ही देखते उनके वीडियो वायरल होने लगे और अब वाे स्टार बन चुकी हैं । मैथिली के मझले भाई ऋषभ ठाकुर तबला बजाते हैं जबकि अयाची बगल में बैठकर ताली बजाकर थाप देते हैं। अयाची खुद भी बहुत अच्छा गाते हैं। ये तीनों बच्चे मोबाइल के साधारण सेल्फी कैमरे से अपना गाना फेसबुक पर अपलोड करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
viral
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इस साल सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश, मैथिली ठाकुर और डब्बू अंकल छाए रहे । इसके अलावा कई और लोगों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाई । इसमें 'चाय पीलो फ्रैंड्स' वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था । इस वीडियो में हैलो फ्रेंड्स चाय पीलो बोलने वाली महिला का नाम सोमवती महावर है ।
भारत ही नहीं पाकिस्तान की भी एक बच्ची फातिमा अपनी हाजिर जवाबी के कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी । इस बच्ची ने ईद के दिन ईदी न मिलने पर अपनी मां से खासी नाराजगी जताई थी । एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा था वह मशहूर होना चाहती थी इसलिए उसने वीडियो बनाए।