26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर बना दिया था कि वह कुछ ही घंटों में देश की जानी-मानी हस्ती बन गईं। इस वीडियो की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। आपको बता दें कि प्रिया ने उस वीडियो में सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर लोगों को रातोंरात अपना दीवाना बना दिया। मलयालम अभिनेत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो फिर इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है। इस बार प्रिया प्रकाश कुछ अलग तरह से नजर आ रही हैं। प्रिया प्रकाश की फिल्म 'ओरू अदार लव' रिलीज होने के बाद पूरी टीम ने केक काटा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।