फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ने कास्टिंग काउच पर दिया अटपटा सा बयान, बोले- ऐसा तो हर जगह होता है

Wed, 02 May 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने कास्टिंग काउच पर मचे बवाल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने #MeToo कैंपेन के दौरान कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी इंडस्ट्री नहीं है, जहां ऐसी चीजें न होती हो। 
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn
अजय देवगन फिलहाल 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सेट पर एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू देते हुए कहा कि मेरे 20 साल के करियर में चीजें बहुत बदली हैं। मैंने इस इंडस्ट्री में बहुत सारे ऐसे लोग देखें हैं, जो अपने काम को लेकर बहुत ही ईमानदारी और शिद्दत से लगे रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हार्वे वीनस्टीन
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों में जब एक्सपोज हुए थे तब कई स्टार्स उनके खिलाफ #MeToo कैंपेन के जरिए अपनी राय दे रहे थे। इस सवाल पर बॉलीवुड के 'सिंघम' ने कहा कि हां यह सच है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि इस तरह की चीजें हर जगह होती हैं। इंडस्ट्री के लोगों को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। 

4 of 5
sri reddy Mallidi
बता दें कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए पिछले महीने हैदराबाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के आगे श्री रेड्डी ने अपने कपड़े उतार दिए थे। श्री रेड्डी का कहना है कि अपनी बात सुनाने के लिए और सरकार से अपनी मांगों पर जवाब लेने के लिए उनके पास यही एक रास्ता बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री रेड्डी विवाद
श्री रेड्डी के इस विरोध में उनका साथ बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रामगोपाल वर्मा देते हुए नजर आए थे। उन्होंने श्री रेड्डी का समर्थन करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से की थी। उन्होंने रेड्डी को सम्राट अशोक जितना महान बताया था। उन्होंने ट्वीट किया, "जो इस बात की निंदा कर रहे हैं कि रेड्डी खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कैसे दिखा सकती हैं...वे नहीं जानते हैं कि बहुत सारे लोगों को मारने वाले अशोक का ह्रदय परिवर्तन हो गया था और फिर उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें