फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश को मिला भारी-भरकम ऑफर, कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को छोड़ देंगी पीछे

Wed, 07 Mar 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश ने अपने एक्सप्रेशन से पूरे देश को दीवाना बना दिया। प्रिया एक मलयाली एक्ट्रेस हैं और अपनी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की शूटिंग कर रही हैं। प्रिया प्रकाश ने पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया प्रकाश
अब प्रिया प्रकाश को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं। कई कंपनियों ने प्रिया की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता का लाभ लेने के लिए उन्हें भारी-भरकम रकम ऑफर की है।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया प्रकाश
ये पैसा प्रिया को इंस्टाग्राम पर कंपनियों का प्रमोशन करने के एवज में दिया जाएगा। एक पोस्ट के लिए प्रिया को इतनी रकम दी जा रही है कि अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ जाएं।
 

4 of 6
प्रिया प्रकाश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया को एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बदले में कंपनियों ने 8 लाख रुपए तक देने की पेशकश की है। दरअसल, मौजूदा समय में प्रिया के इंस्टाग्राम पर 51 लाख फॉलोवर हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया प्रकाश
कंपनियों की नजर प्रिया के इसी फैन बेस पर है, जिसके लिए कंपनियां उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार हैं। प्रिया अपनी डेब्यू फिल्म के गाने की क्लिप वायरल होने से फेमस हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिया प्रकाश
वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक ही दिन में प्रिया प्रकाश को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया था, जो अपने आप में ही रिकॉर्ड था। प्रिया के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें