फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर ने जाह्नवी के बर्थडे पर पूरी की श्रीदेवी की अधूरी इच्छा, ऐसे मनाया बेटी का जन्मदिन

Wed, 07 Mar 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 6 मार्च को अपना 21वां बर्थडे परिवार के साथ मनाया। साथ ही अपनी मां की बनाई हुई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जाह्नवी एक ओल्ड एज होम भी गईं। यहां उन्होंने सभी के साथ केक काटकर अपना बर्थडे मनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जाह्नवी कपूर
कपूर परिवार ने जाह्नवी को मां की कमी खलने नहीं दी। इसमें सबसे आगे रहीं उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर। अंशुला खुशी और जाह्नवी का पूरा ख्याल रख रही हैं। जाह्नवी के बर्थडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
 
विज्ञापन

3 of 6
अनिल कपूर
बोनी कपूर ने जाह्नवी का बर्थडे उसी तरह सेलीब्रेट किया जैसा श्रीदेवी चाहती थीं। घर पर केक कटिंग के बाद पूरा परिवार जाह्नवी को लेकर डिनर करने गया। इस दौरान की भी तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस डिनर पार्टी में अनिल कपूर भी शामिल हुए।
 

4 of 6
संजय कपूर
सोनम कपूर ने जाह्नवी के बर्थडे की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं। जिसमें जाह्नवी के आगे कई सारे केक और उस पर कैंडल लगे हुए हैं। सभी खुश नजर आ रहे हैं। सोनम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, '#kapooranddaughters'। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर
इसके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बोनी अपनी बेटी के पास बैठकर केक कटवा रहे हैं। इस वीडियो में उनकी सौतेली बहन अंशुला भी हैं। मां श्रीदेवी के बिना यह जाह्नवी का पहला बर्थडे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी अपनी बेटी का 21वां जन्मदिन खास बनाना चाहती थीं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ दिन पहले जाह्नवी ने अपनी मां को याद करते हुए एक ओपन लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने फैंस को मम्मी-पापा के प्यार की इज्जत करने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें