अपनी पिछली तीन फिल्मों ‘बेलबॉटम’, ‘अतरंगी रे’ और ‘बच्चन पांडे’ में शानदार कामयाबी के लिए तरस गए अक्षय कुमार की साख उनकी फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' में कसौटी पर है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में रिलीज हुआ। इस फिल्म को लेकर उत्साहित अक्षय कुमार कहते हैं, ‘अपने 30 साल के करियर में कभी मैंने किसी ऐतिहासिक फिल्म में काम नहीं किया। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।’ अक्षय कुमार खुद कहते हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। इस फिल्म को करते वक्त वह ये जानकर हैरान थे कि हिंदुस्तान के इतने बड़े योद्धा के बारे में लोग उतना नहीं जानते हैं।