अक्षय कुमार - टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जो इससे पहले 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्म दे चुके हैं। यह एक्शन थ्रिलर होगी जिसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम यानी पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट तो जारी नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि निर्माता यह फिल्म साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यानी इस फिल्म के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।