बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' विवादों में घिरती नजर आ रही है। जब से निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म की घोषणा की है, तभी से करणी सेना ने इसका जमकर विरोध किया था और अब विरोध कर रही करणी सेना फिल्म का नाम बदलने की मांग कर रही है। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर यह फिल्म 3 जून को बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है। लेकिन, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब करणी सेना ने किसी फिल्म का विरोध किया है। आगे की स्लाइडों में देखिए की करणी सेना ने किन-किन फिल्मों और वेब सीरीजों को लेकर विरोध किया है।