रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी पहले बार एक साथ दिखाई देने वाले हैं, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों की शादी के मौके पर फिल्म के गाने 'केसरिया' का टीजर रिलीज किया गया, जिसे काफी अच्छी रिस्पांस मिला था। वहीं, अब फैंस पूरे गाने को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह संगीतकार प्रीतम को मैसेज भेज रहे हैं। ऐसे में प्रीतम ने फिल्म के गाने और ट्रेलर को लेकर अपडेट दिया है।