फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद रस्मों को अदा करते हुए प्रिंस ने सबके सामने युविका को किया 'किस', कैमरा देखा तो शरमा गईं

Mon, 15 Oct 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prince narula
हाल ही में प्रिंस नरूला ने अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ सात फेरे लिए । शादी पंजाबी रीति रिवाजों से हुई थी । शादी के बाद अब प्रिंस और युविका की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । इसमें नया-नवेला जोड़ा शादी के बाद की रस्में अदा करते हुए नजर आ रहा है ।
विज्ञापन

2 of 5
prince narula
एक वीडियो में युविका गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि उन्हें रिकॉर्ड किया जा रहा है वो शरमा जाती हैं । वहीं एक और वीडियो में प्रिंस और युविका केक काटते दिख रहे हैं । प्रिंस ने युविका को केक खिलाने के बाद उन्हें किस भी किया ।

विज्ञापन

3 of 5
prince narula
प्रिंस और युविका की शादी का जश्न 3 दिनों तक चला । इसमें प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया । वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे जैसे सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू और क्रिकेटर इरफान खान ने इस शादी में शिरकत की थी ।

4 of 5
prince narula and yuvika chaudhary
बिग बॉस सीजन 9 के घर से शुरू हुआ ये प्यार आखिरकार शादी के रिश्ते में बदल चुका है । प्रिंस और युविका की इस ग्रैंड वेडिंग के बाद अब चंडीगढ़ में रिसेप्शन भी होगा । शादी को लेकर प्रिंस ने कहा था, 'इंगेज होकर मैं बहुत खुश हूं । हमारे परिवारवाले भी बहुत खुश हैं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prince narula
बता दें कि युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो बात पक्की' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली' में मुख्य किरदार निभाया था । इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें