फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की दोस्त मेगन मार्कल बनने वाली हैं मां, 6 महीने पहले ही प्रिंस हैरी से की थी शादी

Tue, 16 Oct 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
meghan markle
केंसिंग्टन पैलेस से एक बड़ी खुशखबरी आई है । प्रिंस हैरी ने एक्ट्रेस मेगन मार्कल से मई में शादी की थी । अब खबर है कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं । सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए केंसिंग्टन पैलेस की ओर से एक ट्वीट किया गया ।
विज्ञापन

2 of 5
प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल
इस ट्वीट में ये भी बताया गया कि मेगन 2019 में बच्चे को जन्म देंगी । इस समय मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं । शादी के बाद दोनों का ये पहला आधिकारिक दौरा है । यह दौरा सिडनी से शुरू होगा ।
विज्ञापन

3 of 5
Meghan Markle and Prince Harry
इस दौरान ये दोनों कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे । यह दौरा करीब 16 दिनों तक चलेगा । बता दें कि मेगन और प्रिंस हैरी की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी । इस रॉयल शादी समारोह को लगभग 190 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा था ।




 

4 of 5
prince harry meghan markle
दोनों की शादी 700 साल पुराने विंडसर कैसल सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में हुई थी ।इस शाही शादी में रिश्तेदारों और दोस्तों को मिलाकर कुल 600 मेहमान शामिल हुए थे। शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था । शादी के लिए 20 सिल्वर कोटेड ट्रंपेट मंगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prince Harry
शादी के बाद प्रिंस और मेगन की केक कटिंग रस्म के लिए लंदन की वाइलेट बेकरी से लेमन एल्डर फ्लावर केक ऑर्डर किया गया था। इस केक की कीमत करीब 45 लाख रुपए थी । जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें