फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ में बनी थी करण जौहर की सुपरहिट फिल्म KKHH, रानी मुखर्जी नहीं ट्विंकल खन्ना थीं पहली 'टीना'

Tue, 16 Oct 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kkhh
करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो आपको याद ही होगी। आज से 20 साल पहले 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जहां अंजली और राहुल की दोस्ती ने लोगों का दिल जीता था तो वहीं टीना का प्यार भी लोगों को खूब पसंद आया था। करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, वहीं रानी मुखर्जी भी रातोंरात स्टार बन गई थीं।
विज्ञापन

2 of 6
kkhh
करण जौहर ने सलमान खान वाले रोल के लिए कई लोगों को अप्रोच किया था लेकिन सबने रिजेक्ट कर दिया था। चंद्रचूड़ सिंह ने तो उन्हें काफी घंटे इंतज़ार करवाया और फिर फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में अमन मेहरा वाले रोल के लिए सलमान को कास्ट कर लिया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
kkhh
सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। हम आपके हैं और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद ये उस समय की हाइयेस्ट ग्रॉसर रही थी।

4 of 6
kkhh
फिल्म में टीना के रोल के लिए रानी मुखर्जी करण जौहर की पहली पसंद नहीं थीं। इस रोल के लिए पहले ट्विंकल खन्ना को लिया गया था। ट्विंकल ने 11 दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी थी। बाद में रानी ने इस रोल को बखूबा निभाया था। इसी फिल्म से रानी रातों रात सुपरस्टार बनी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
kkhh
काजोल से पहले अंजली का रोल जूही चावला को दिया गया था। फिल्म का टाइटल जुगल हंसराज ने दिया था लेकिन यह टाइटल जावेद अख्तर को पसंद नहीं आया था और उन्होंने फिल्म के गाने लिखने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kkhh
'ये लड़की है दीवानी' गाने की शूटिंग के दौरान काजोल घायल हो गईं थीं। दरअसल साइकिल चलाते हुए बैलेंस बिगड़ा और काजोल गिर गईं। इससे उनके घुटने में चोट लग गई थी। गाने में इस घटना की हल्की सी झलक भी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें