शाहरुख खान इस समय अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है, लेकिन किंग खान ने इसका प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। उनकी फिल्म से जुड़े कई अपडेट सामने आते रहते हैं। अब ताजा रिपोर्ट है कि उनकी फिल्म पठान के डिजिटल राइट्स का सौदा भी हो चुका है। ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे।