फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ से लेकर अक्षय तक, पीएम मोदी को बॉलीवुड से ऐसे मिलीं जन्मदिन की बधाईयां

Mon, 17 Sep 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐस में हमारा बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला था। अमिताभ बच्चन, विवेक ओबरॉय से लेकर फिल्मकार मधुर भंडारकर सभी ने प्रधानमंत्री मोदी को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश लिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- वर्ष नव हर्ष नव जीवन उत्कर्ष नव। इसी के साथ ही अमिताभ ने अपनी और पीएम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी के काम की तारीफ की है।
 

 

 
विज्ञापन

3 of 7
Kangana Ranut
कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी है। कंगना ने मणिकर्णिका के सेट से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वे झांसी की रानी के लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में कंगना ने नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

 

4 of 7
madhur bhandarkar
मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के ढेरों शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपको अच्छी सेहत और देश सेवा के लिए दृढ़ संकल्प प्रदान करें और आप देश को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।' 
 

 
विज्ञापन

5 of 7
akshay kumar, pm modi
अब बात पीएम मोदी की हो तो भला अक्षय कुमार कहां पीचे रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर मोदी जी के काम की सराहना की। सेनेटरी नैपकिन्स, ओडीएफ और शहीदाें के परिवारों को दिए जाने वाले डोनेशन में सरकार की मदद का भी जिक्र किया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
anupam kher
अनुपम खेर ने भी बधाई संदेश ट्वीट किया, 'जन्मदिन के ढेरों शुभकामना प्रधानमंत्री जी। देश के लिए आपके जो भी सपने हैं ईश्वर उन्हें पूरा करे। कामना करता हूं कि आप अपने कठिन परिश्रम और ईमानदारी से देश का आने वाले कई सालों तक नेतृत्व करें। लम्बे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विवेक ओबरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन की ढेरों बधाई माननीय प्रधानमंत्री जी। आपको लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की शुभकामनाएं। आपका नि:सवार्थ स्वभाव हमारे लिए प्रेणना का स्रोत है। ईश्वर आपको और शक्ति प्रदान करे।' परेश रावल ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें