फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दीया जलाओ' अपील पर पीएम मोदी ने इन छह सितारों को कहा धन्यवाद, लिस्ट में साउथ सुपरस्टार भी शामिल

Sun, 05 Apr 2020 08:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shekhar Kapoor, Raveena Tandon, Ram Charan - फोटो : amar ujala
पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस वायरस ने धीरे-धीरे पूरे भारत में पैर पसार लिए हैं। अब तक कोरोना वायरस से देश में 79 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 210 से ज्यादा लोगों इससे संक्रमित हो गए हैं। इस वायरस से संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को घोषणा की है।

वहीं इस लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से बेहद खास अपील की है। पीएम मोदी ने बीते दिनों देश को संबोधित करते हुए पांच अप्रैल यानी आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट्स बुझाकर बालकनी में मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी करने की अपील की है।

उनकी इस अपील का बहुत से लोग समर्थन कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पीएम मोदी की इस अपील के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। समर्थन देने पर प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ भी की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रसून जोशी - फोटो : file photo
प्रसून जोशी
मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने पीएम मोदी का अपील की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, पांच अप्रैल रात नौ बजे प्रधानमंत्री जी ने हमसे साथ आकर एक संकल्प उठाने का आह्वान किया है, अपने अंदर एक ज्योति जगा कर और आत्मशक्ति को जागृत कर हम हर अंधकार को मिटा सकते हैं। प्रसून जोशी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'प्रेरक और उत्साहवर्धक'। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Raveena Tandon - फोटो : instagram
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी दीया जलाने की अपील का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि 'हम हर दिन अपने घर के मंदिर में दीया जलाते हैं लेकिन रविवार को नौ बजे नौ मिनट स्पेशल है। हमारे लोगों के साथ खड़े होने का, जो स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस फोर्स हैं। हम आपके साथ हैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी।' रवीना टंडन के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- 'शुक्रिया।'
 

4 of 6
shekhar kapoor - फोटो : file photo
शेखर कपूर
मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, 'मुझे किसी दूसरे का नहीं पता लेकिन मैं जरूर रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट दीया जलाऊंगा। भारत के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े होने के लिए, हमारे पीएम के सम्मान के लिए। इस समय में साहस और भाग्य के लिए प्रार्थना करने। जैसा कि हम दिवाली पर सच्चाई का मार्गदर्शन करने के लिए करते हैं।' पीएम ने शेखर कपूर को लिखा- 'COVID-19 को हराने में भारत एकजुट है। यह एकता कल शाम को दिखाई देगी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Ram Charan, Dabboo Ratnani - फोटो : amar ujala
राम चरण और डब्बू रतनानी
साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार राम चरण ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील का सोशल मीडिया पर समर्थन किया। उन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी की इस अपील की तारीफ की। वहीं मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने भी पीएम मोदी की इस पहल का खुलकर सपोर्ट किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों के सपोर्ट पर शुक्रिया अदा किया है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika chikhalia
दीपिका चिखलिया
वहीं छोटे पर्दे पर सीता बनकर लाखों दर्शकों के दिलों की जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो के जरिए अपने भी अपने घर दीया जलाने की बात कही है। दीपिका चिखलिया के इस वीडियो को Dipika Chikhlia Topiwala नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में दीपिका चिखलिया कहती हैं, 'नमस्कार, हमारे मननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने एक वीडियो क्लिप के द्वारा हमें संदेश दिया है कि इस रविवार यानी 5 अप्रैल को रात को नौ बजे नौ मिनट के लिए हम दीप रखें, रोशनी करें। वो चाहे आप दीया करें या मोमबत्ती से करें, लेकिन रोशनी जरूर करें। मैं जरूर करने वाली हुं अपने परिवार के साथ, आप भी करिएगा, धन्यवाद।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें