साउथ सिनेमा का इस समय बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला चल रहा है और मेकर्स भी एक के बाद एक शानदार फिल्में लेकर आ रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक मणिरत्नम इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पोन्नियिन सेल्वन या पीएस 1 फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म को बनाने में एक भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है और वहीं स्टार कास्ट ने भी अच्छा खासी फीस चार्ज की है। तो चलिए जानते हैं कि पीएस 1 के लिए ऐश्वर्या से लेकर अभिनेता कार्थी तक किसने कितनी फीस ली है।