ओटीटी कारोबार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश में संचालित होने वाले ओटीटी भी फिल्मी सितारों के सहारे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन नेटफ्लिक्स ने अपना सालाना कार्यक्रम टुडुम आयोजित किया तो सोमवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने एक नया कार्यक्रम शुरू किया अभिनेता वरुण धवन के साथ। हिंदी सिनेमा में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे वरुण धवन एक तरह से प्राइम वीडियो के सूत्रधार की भूमिका निभाने जा रहे हैं और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई सीरीज व अन्य कार्यक्रमों की अग्रिम जानकारी इसके ग्राहकों को नियमित रूप से देने के लिए प्राइम वीडियो से करार कर चुके हैं।