फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के 'खूंखार' खलनायकों की पांच खूबसूरत बेटियां, जो हर बात में अभिनेत्रियों को देती हैं मात

Tue, 15 Oct 2019 05:49 PM IST
विजय जैन इंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Villains - फोटो : social media
बॉलीवुड के हर विलेन की बेटी ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं करती। फिल्मी दुनिया में कई विलेन आए और चले गए। लेकिन उनके बच्चे कहां है और क्या कर रहे हैं इस बात की खबर बहुत कम लोगों को होती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के फेमस विलेन और उनकी बेटियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Prem chopra with family - फोटो : social media
पुरानी फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर प्रेम चोपड़ा आज भी विलेन्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 350 से भी ज्यादा फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। प्रेम की तीन बेटियां रितिका, पुनीता और प्रेमा हैं। इनमें से प्रेमा ने एक्टर शर्मन जोशी से शादी की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Kulbhushan Kharbanda with daughter - फोटो : social media
हिंदी फिल्मों में ज्यादातर पिता के रोल करने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा के फिल्म 'शान' में 'शाकाल' के रोल से हर कोई वाकिफ है। बता दें कि कुलभूषण की गिनती भी बड़े-बड़े खलनायकों में की जाती है। लेकिन बात करें उनकी बेटी श्रुति खरबंदा की तो वह बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं। 

4 of 6
Ranjeet with family - फोटो : social media
फिल्मों में ज्यादातर मार-काट और वसूली जैसे रोल करने वाले एक्टर रंजीत की एक्टिंग का भी कोई जवाब नहीं है। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रंजीत की एक खूबसूरत बेटी है जिनका नाम दिव्यांका बेदी हैं और वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं
विज्ञापन

5 of 6
Shakti and Shraddha Kapoor - फोटो : social media
शक्ति कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अभी तक का बॉलीवुड सफर अपने ही दम पर तय किया है। आज भी शक्ति कपूर फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ते नजर आते हैं। लेकिन उनकी बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में तो सब जानते ही हैं। श्रद्धा ने फिल्म आशिकी 2 में जबरदस्त अभिनय कर लोगों के दिल में अपनी जगह पक्की की। एक विलेन, बागी, स्त्री और हैदर जैसी कई हिट फिल्में देने वाली श्रद्धा आज सुपर स्टार बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pema Denzongpa - फोटो : social media
सुपरहिट फिल्म घातक में अपनी खलनायकी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले एक्टर डैनी डेन्जोंगपा की बेटी पेमा डेन्जोंगपा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों लेकिन बात करें उनकी खूबसूरती की तो वह भी किसी एक्ट्रेस कम नहीं हैं। दरअसल, पेमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ खास मौकों पर ही अपने पिता के साथ नजर आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें