बॉलीवुड में ऐसे कई विलेन हुए जिनकी एक्टिंग हीरो पर भारी पड़ती थी। वो अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया करते थे कि पर्दे पर लोगों को ये असलियत लगती थी। प्रेम चोपड़ा ऐसे ही महान कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में कई शानदार रोल किए। उनके चेहरे की चमक पर्दे पर उजाला कर देती थी। लेकिन उनकी यही एक्टिंग एक रोज उनपर इतनी भारी पड़ी कि एक एक्ट्रेस ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आज प्रेम साहब का जन्मदिन है, चलिए इस मौके पर आपको ये किस्सा बताते हैं...