फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा कभी नहीं भूल पाए वो 'रेप सीन', हीरोइन ने बदला लेने के लिए चली थी गहरी चाल

Sat, 23 Sep 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा हिंदी फिल्मों बेहतरीन विलेन में से एक हैं। आज प्रेम चोपड़ा अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रेम चोपड़ा के फैंस का मानना है कि वो बॉलीवुड के सबसे अच्छा रेपिस्ट का किरदार निभाते हैं। अब भले ही प्रेम चोपड़ा ने फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन 80 के दशक में हर फिल्‍म में उनकी डिमांड होती थी।
विज्ञापन

2 of 8
prem chopra
अपने रेप सीन के बारे में एक बार प्रेम चापड़ा ने कहा था, 'फिल्म में देखकर लगता होगा कि मैं बहुत क्रूर विलेन हूं। लेकिन मेरी फीमेल एक्ट्रेस के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। अक्सर लोग रेप सीन करते समय मेरी फीलिंग्स को जानना चाहते हैं।'

पढ़ें- रणबीर-माहिर की फोटो पर ऋषि कपूर का बयान- 'वो जवान है, जिसे चाहे उसे...'
विज्ञापन

3 of 8
प्रेम चोपड़ा
उन्होंने कहा, 'फीमेल एक्ट्रेस के साथ मेरी बहुत बनती है। ये सीन करते समय मैं बहुत प्रोफेशनल होता हूं। मैं सिर्फ ये सोचता हूं कि ये एक्टिंग है और इससे मेरी रियल लाइफ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'

4 of 8
prem chopra
प्रेम आगे कहते हैं, 'रेप सीन फिल्म का जरूरी हिस्सा होते हैं। 70 के दशक में एक फिल्म में मुझे रेप सीन करना था। मुझे पीछे से जाकर हीरोइन को कस के पकड़ना था। मैंने वैसा ही किया। हीरोइन की बाजुओं को पकड़ लिया लेकिन वो ठीक से एक्सप्रेशन नहीं दे पा रही थीं। इसलिए हमने कई रीटेक किए।'

 
विज्ञापन

5 of 8
prem chopra
जब सीन हो गया तो हीरोइन ने जाकर प्रेम चोपड़ा की शिकायत डायरेक्टर से कर दी। हीरोइन ने कहा कि प्रेम ने उनकी बाजुओं को इतनी कस के पकड़ा कि उन्हें चोट लग गई। इसके चलते वो अगले दिन शूटिंग पर भी नहीं आईं। डायरेक्टर भी उन्हें समझा नहीं पाए।

विज्ञापन

6 of 8
prem chopra
प्रेम चोपड़ा ने बताया, 'कुछ दिन बाद एक सीन में हीरोइन को मुझे थप्पड़ मारना था। बदला लेने के लिए उन्होंने मुझे इतनी जोर थप्पड़ मारा कि पूरे सेट में सन्नाटा छा गया। मैंने डायरेक्टर से इस बारे में शिकायत भी की तो उन्होंने बताया कि हीरोइन मुझसे बदला लेना चाहती थी इसलिए उसने ये सीन जबरदस्ती फिल्म में डलवाया।'
विज्ञापन

7 of 8
प्रेम चोपड़ा
यकीन नहीं होता कि रेप का बदला लेने के लिए हीरोइन ने ऐसा किया था। जो सीन नहीं था वो भी फिल्म में डलवा दिया। प्रेम ने बताया, 'रेप सीन में एक्ट्रेस के बहुत नखरे होते थे। बड़ी-बड़ी हीरोइनों ने मेरे साथ रेप सीन किए हैं लेकिन वो काफी प्रोफेशनल होती थीं और तुरंत सीन खत्म कर देती थीं।'
विज्ञापन

8 of 8
prem chopra
प्रेम चोपड़ा ने कहा था, 'मैंने कभी बिना वजह किसी फिल्म में रेप सीन नहीं डलवाया। मुझे याद है कुछ ऐसे विलेन भी थे जो तभी फिल्म साइन करते थे जब वो ये कंफर्म कर लेते थे कि फिल्म में हीरोइन या हीरो की बहन का रेप सीन है या नहीं।' प्रेम चोपड़ा को खुद का सबसे अच्छा रेप सीन फिल्म 'आस पास' में हेमा मालिनी के साथ लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें