फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday: प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के बर्थडे पर दी बधाई, तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sat, 12 Mar 2022 12:40 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कहा जाता है। वह इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी चुलबुली मुस्कान को फैंस आज भी पसंद करते हैं। प्रीति ने इंडस्ट्री के तीनों खान, शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ काम किया है। प्रीति की शादी को हाल ही में 6 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने पति को विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली लेकिन अभी भी वह सोशलल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं। दरअसल आज प्रीति के पति जीन गुडइनफ का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रीति जिंटा ने उनको बधाई दी है। कैप्शन में प्रीति ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्रिय। हमने कई जन्मदिन और कई अनुभव एकसाथ बिताए हैं। आई लव यू।
विज्ञापन

3 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में प्रीति और जीन समुंदर किनारे बीच पर चिल करते दिखाई दे रहे हैं। प्रीति ने ऑरेंज रंग का टॉप पहन रखा है। उनके बाल खुले हुए हैं उन्होंने बहुत हल्का और नेचुरल मेकअप किया है। वहीं उनके पति जीन ने मरून रंग का फ्रंट ओपन वूलेन शर्ट और जींस पहना है। दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा हाल ही में सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी। प्रीति और उनके पति इससे बेहद खुश हैं। उनके बेटे का नाम जय है और बेटी का नाम जिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें