फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिग्गज एक्ट्रेस ने 60 की उम्र में लिए थे सात फेरे, 5 सेलिब्रिटीज ने भी नहीं माना उम्र का बंधन

Mon, 18 Feb 2019 07:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। लगातार एक के बाद एक सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा, सौंदर्या रजनीकांत और नीति मोहन ने अपने पार्टनर संग हाल ही में सात फेरे लिए। इनमें से कई सेलिब्रिटीज ने 30 की उम्र पार करने के बाद ही शादी की है। हालांकि अब उम्र और शादी का कनेक्शन भारतीय समाज में खत्म होता जा रहा है। बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे हैं जिन्होंने उम्र के बंधन को नहीं मानते हुए उस वक्त शादी की जब उन्हें लगा कि उनका सही पार्टनर मिल गया है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे सेलिब्रिटीज की लिस्ट जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाद शादी की।
विज्ञापन

2 of 6
neena gupta - फोटो : amar ujala
नीना गुप्ता
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक नीना गुप्ता ने जिंदगी अपने शर्तों पर जी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बधाई हो में उन्होंने प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था जो  कि काफी पॉपुलर हुआ था। किक्रेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना की बेटी मसाबा का पालन पोषण उन्होंने सिंगल मदर रहकर की है। साल 2008 में नीना अपने परफेक्ट पार्टनर को खोजने में कामयाब रहीं और 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की।
विज्ञापन

3 of 6
preity zinta - फोटो : file photo
प्रीति जिंटा
'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें कई एक्टर से रहीं हालांकि वो महज अफवाह साबित हुईं। साल 2016 में प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी की। प्रीति पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो आईपीएल के दौरान लगातार देखी जाती हैं। 

4 of 6
urmila matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में 42 साल की उम्र में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। बता दें कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
john abraham - फोटो : file photo
जॉन अब्राहम
एक्टर जॉन अब्राहम बिपाशा बसु के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। एक दिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुचाल से साल 2014 में शादी की थी। शादी के वक्त जॉन की उम्र 41 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
suhasini - फोटो : file photo
सुहासिनी मुले
बेहतरीन अदाकारा सुहासिनी मुले कई फिल्मों और सीरियल्स में दिख चुकी हैं। सुहासिनी लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहीं। 1990 में उनका ब्रेकअप हो गया जिसके बाद वो सिंगल ही रहीं। साल 2011 में सुहासिनी ने 60 साल की उम्र में अतुल गुर्टु से शादी रचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें