फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 से पहले नवरात्रि पर मंदिर में ऐसी दिखीं प्रीति जिंटा, वायरल हुई तस्वीर

Mon, 19 Mar 2018 01:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इस साल 18 मार्च 2018 से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में लोग पूजा अचर्ना में लगे हुए हैं। लोग माता की उपासना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। नवरात्रि की शुरुआत पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने अपने फैंस को बधाई ही है। वहीं फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में बिजी हैं लेकिन इससी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर नवरात्रि की बधाई देते हुए अपनी एक खास तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 4
Preity Zinta
प्रीति ने नवरात्रि के मौके पर इंस्टाग्राम पर पहाड़ी लुक में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित हठोटी मंदिर की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रीति जिंटा हठोटी मंदिर में सर पर स्कार्फ बांधे हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रीति ने लिखा है- 'पहाड़ी स्वैग।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Preity Zinta
प्रीति ने कैप्शन में लिखा- 'सभी को नवरात्रि की बधाई, भक्ति का प्रकाश हमारी नकारात्मकता को खत्म कर दे। हमारे निर्णय और उम्मीदों को शुद्ध कर दे। हमें प्यार, सकारात्मकता से भर दे। प्रीति ने अपनी यह फोटो थोड़ी देर पहले ही शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
Preity Zinta
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा फिलहाल बॉलीवुड में कमबैक नहीं करना चाहती हैं। वह इन दिनों अपनी ट्रैवल लाइफ को काफी इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल डायरीज की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें