फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: प्रीति जिंटा ने मदर्स डे पर शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीर, सोशल मीडिया पर फैंस बरसा रहे प्यार

Sun, 08 May 2022 06:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिका के रहने वाले जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। शादी के पांच साल बाद वह 2 जुड़वा बच्चों की मां बनीं। दोनों ने अपने बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ और बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले प्रीति यूं तो अपने बच्चों से जुड़ा कोई न कोई अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, लेकिन आज तक उन्होंने बच्चों की तस्वीर कभी साझा नहीं की। इस बीच मदर्स डे पर प्रीति ने पहली बार अपने बच्चों की फोटो शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों के जन्म के पांच महीने बाद प्रीति ने यह तस्वीर साझा की है। इस फोटो में दोनों बच्चों का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है फिर भी फैंस इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रीति की गोद में जिया नजर आ रही हैं। वहीं जय अपनी नानी की गोद में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
फोटो में प्रीति ने रस्ट कलर का आउटफिट पहना है जबकि उनकी मां लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं प्रीति की बेटी जिया सफेद और गुलाबी रंग की फ्रॉक में हैं जबकि जय प्लेड आउटफिट में हैं। ये तस्वीर मुंबई के उनके घर की हैं। फोटो के साथ प्रीति ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे कभी समझ नहीं आया कि मेरी मां मेरे बारे में लगातार इतनी चिंतित क्यों रहती थी मैं कहां हूं क्या कर रही हूं, लेकिन अब मैं मातृत्व को समझने लगी हूं।'

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'यह सुंदर, सशक्त और थोड़ा डरावना है। मुझे उम्मीद है कि मेरे बच्चे मेरी मां की तुलना में मेरे प्रति अधिक संवेदनशील और मेरी सराहना करने वाले होंगे। चाहे जो भी हो, मैं अपने बच्चों से अधिक प्यार करना और सभी मांओं की तरह कम उम्मीद करना सीखूंगी और वह सब कुछ करूंगी जो मैं कर सकती हूं।' इसके साथ ही उन्होंने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि पिछले साल नवंबर में प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। प्रीति ने अपनी और जीन की एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें