फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: 'बंटवारा 1947' के सह-कलाकार सनी देओल ने प्रीति जिंटा को क्यों डांटा था? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Wed, 05 Aug 2026 04:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta: प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें उनके साथ सनी देओल भी हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सनी देओल को लेकर एक खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के बारे में मीडिया से बात की है। उन्होंने अपने और सनी देओल के बारे में एक खास बात बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता सनी देओल - फोटो : एएनआई
सनी देओल ने लगाई थी डांट
प्रीति जिंटा ने सनी देओल और उनके भाइयों से जुड़े किस्से सुनाए। प्रीति ने बताया कि लैंडलाइन फोन के जमाने में उन्होंने देर रात बॉबी देओल से बात करने के लिए फोन किया था और सनी देओल ने फोन उठा लिया था। उन्होंने फोन पर चिल्लाते हुए कहा था, 'क्या यह फोन करने का कोई समय है!' प्रीति ने कहा कि वह इस अनुभव से घबरा गई थीं और अपनी पर्सनल डायरी में लिखा था कि उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि सनी देओल ने डांटा था।

Lalkaara: 'ललकारा' से क्यों हटे फरहान अख्तर? सामने आई वजह; अब सिद्धांत गुप्ता निभाएंगे आमिर के साथ अहम रोल

विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर क्या बोलीं प्रीति?
बातचीत में प्रीति जिंटा से सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहने के मौजूदा ट्रेंड के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आज का समय युवा बच्चों के लिए बहुत मुश्किल है। जैसे स्कूल में हमें शायद 10 लोग परेशान करते थे। आज इंटरनेट पर 10 मिलियन लोग हो सकते हैं जो आपके पीछे पड़ सकते हैं।'

4 of 5
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं डायरेक्टर?
आपको बता दें कि फिल्म 'बंटवारा 1947' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंटवारा 1947 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
1947 में भारत के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह हैं। माना जा रहा है कि यह ज़िंटा की आठ साल के ब्रेक के बाद वापसी वाली फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें