फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ पार 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे', वर्ल्डवाइड भी छप्परफाड़ कमाई जारी; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 05 Aug 2026 09:39 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Day : हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने महज 6 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। जानिए, 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के अलावा मंगलवार को ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' वीकेंड पर ही नहीं वीकडेज पर भी जमकर कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी यह जमकर नोट छाप रही है। इस फिल्म ने मंगलवार को भी बढ़िया कमाई की है। इसके अलावा ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ का सिनेमाघरों में क्या हाल है, जानिए। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : सोशल मीडिया

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने मंगलवार को कितना कमाया? 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने छठे दिन यानी मंगलवार को 21.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 303.50 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

फिल्म ने वर्ल्डवाइड की कितनी कमाई? 
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड भी हैरान कर रही है। मंगलवार सुबह तक इस फिल्म ने 1.052 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसने नॉर्थ अमेरिका में 407 मिलियन डॉलर का कलेक्शन शामिल है। चीन में इस फिल्म ने 132.9 मिलियन डॉलर कमाए हैं। वहीं यूके में 55.6 मिलियन डॉलर और मेक्सिको में 43.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।
दुनिया भर के कई देशों में यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जैसे फ्रांस में इस फिल्म ने 31.4 मिलियन डाॅलर, साउथ कोरिया में 28 मिलियन डॉलर, ब्राजील में 27.7 मिलियन डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 23.4 मिलियन डॉलर, जर्मनी में 22.5 मिलियन डाॅलर और इटली में 20.7 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड पर 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। 

4 of 5
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘जन नायकन’ भी 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल 
फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 13वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 181.57 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म भी 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स @odysseymovie
‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार  
इन दिनों क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी भारतीय सिनेमाघरों में मौजूद है। इसने रिलीज के 19वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने 18वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 154.11 करोड़ रुपये हो चुका है। 
फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी कवि होमर की महागाथा ‘ओडिसी’ पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें