फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हादसे के बाद सदमे में जी रही हैं प्रीति जिंटा, 5 साल बाद कमबैक करने की भी नहीं है खुशी

Sun, 25 Nov 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Preity Zinta - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 5 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म से कमबैक किया है। इस फिल्म में प्रीति सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस बीच प्रीति के लिए एक बुरी खबर आई है। इस खबर के बाद प्रीति जिंटा और उनका परिवार सदमे में हैं। इस सदमे की वजह कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा का ड्राइवर गणेश जाधव है जिसकी अचानक मौत हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Preity Zinta - फोटो : twitter
प्रीति जिंटा के साथ ड्राइवर गणेश जाधव ने 10 साल तक काम किया है। स्टार्स के बॉडीगार्ड, मेकअप मैन और ड्राइवर काफी करीब होते हैं जिसकी वजह उनका 24 घंटे साथ रहना होता है। इसी वजह से प्रीति जिंटा काफी परेशान हैं। कहा जा रहा है कि ड्राइवर गणेश की मौत होने से आधा घंटा पहले प्रीति की बात हुई थी। इसी वजह से प्रीति सदमे में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Preity Zinta - फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति जिंटा ने ड्राइवर गणेश को करीब 6:45 पर फोन किया और 10 बजे तक ड्यूटी पर रहने को कहा। गणेश 7 बजे तक ड्यूटी पर पहुंच गए थे। इसके बाद गणेश ने सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड से सीने में दर्द की बात कही थी। गणेश हमेशा से ही मजाक करते रहते थे इसी वजह से उस वक्त भी लोगों को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। इसके बाद अचानक गणेश को पसीना आने लगा।

4 of 5
Preity Zinta - फोटो : twitter
गणेश की यह हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बांद्रा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि गणेश का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। जानकारी मिलती ही प्रीति अस्पताल पहुंचीं जहां पर उन्हें गणेश की निधन की जानकारी मिली। इसके बाद प्रीति गणेश के परिवार से मिलने गईं। जहां पर प्रीति को पता चला कि गणेश अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला था। इसके बाद प्रीति ने परिवार की आर्थिक मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhaiaji Superhit - फोटो : twitter
आपको बता दें, 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म से पहले आखिरी बार प्रीति 'इश्क इन पेरिस' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म को प्रेम राज ने डायरेक्ट किया था। 'इश्क इन पेरिस' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं हाल ही में रिलीज 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में प्रीति ने सपना दुबे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में प्रीति अलग अंदाज में नजर आ रही हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें