फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबुन के विज्ञापन से प्रीति जिंटा को मिली थी लोकप्रियता, इन 10 फिल्मों ने डिंपल गर्ल को दिलाई पहचान

Thu, 30 Jan 2020 08:23 AM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
preity zinta
विज्ञापन
चॉकलेट और साबुन के विज्ञापन से लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' सिनेमा जगत में कदम रखा था।  इसके बाद वह फिल्म उसी साल रिलीज हुई फिल्म 'सोल्जर' में नजर आईं। इस फिल्म में प्रीति लीड किरदार में थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यहां से प्रीति ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हिंदी फिल्म जगत में वह अपने अभिनय के साथ ही अपने चुलबुले अंदाज के कारण भी चर्चा में रही। सिनेमा जगत में उन्हें 'डिंपल गर्ल' का तमगा भी हासिल हुआ। चलिए आज प्रीति के जन्मदिन के अवसर पर उनकी श्रेष्ठ 10 फिल्मों पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

2 of 11
dil se - फोटो : social media
1. दिल से (1998) 
साल 1997 में शेखर कपूर ने एक ऑडिशन के दौरान प्रीति को अभिनय करने की सलाह दी थी। इसके बाद शेखर कपूर ने मणि रत्नम की फिल्म 'दिल से' में प्रीति को कॉस्ट करने के लिए सिफारिश की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोईराला मुख्य किरदार में थे। अपनी पहली ही फिल्म में प्रीति ने जिस अदाकारी का परिचय दिया वह काबिले तारीफ थी। इस फिल्म के लिए प्रीति को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
Soldier - फोटो : Twitter
2. सोल्जर (1998) 
अब्बास-मस्तान निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। उस साल के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई थी। असल में प्रीति की पहली फिल्म 'सोल्जर' ही थी। लेकिन दिल से की शूटिंग पहले खत्म हुई और वह फिल्म 'सोल्जर' से भी पहले रिलीज हो गई इस वजह से दिल से प्रीति के लिए डेब्यू फिल्म बन गई। इस फिल्म में वह बॉबी देओल के अपोजिट नजर आई थी। फिल्म में उनके अभिनय से लेकर उनके बॉबी संग उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। 

4 of 11
Kya Kehna - फोटो : instagram
3. क्या कहना (2000) 
माना जाता है कि प्रीति के अभिनय को असली पहचान फिल्म 'क्या कहना' से मिली थी। फिल्म में उन्होंने एक कुंवारी मां का किरदार निभाया था। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 
विज्ञापन

5 of 11
Aamir Khan Preity Zinta - फोटो : twitter
4. दिल चाहता है (2001) 
आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म को नए दौर की फिल्म कहा गया। फिल्म में नए जमाने के युवाओं की कहानी को दर्शाया गया। फिल्म में प्रीति जिंटा की जोड़ी आमिर खान के साथ जमती है। फिल्म में उनके भोले-भाले और मासूमियत से भरे किरदार को काफी पंसद किया गया था। फरहान अख्तर निर्देशित इस फिल्म के सभी कलाकारों ने किरदार आज भी याद किए जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
koi mil gaya
5. कोई मिल गया (2003) 
ऋतिक रोशन अभिनीत यह फिल्म अब एक फ्रेंचाइजी 'कृष' का रूप ले चुकी है। इस फिल्म में प्रीति एक शहर की लड़की का किरदार निभाती है जिसे मानसिक रूप से परेशानी का सामान करने वाले ऋतिक से प्यार हो जाता है। वह उसके संग एकदम बच्चों संग बर्ताव करती है। जब रोहित (ऋतिक) को एलियंस से शक्ति मिल जाती है और दुनिया उसकी दुश्मन बन जाती है तब भी वह अपने प्यार के साथ खड़ी होती हैं। यह फिल्म प्रीति की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म में अपने किरदार के लिए प्रीति ने फिल्म फेयर का पुरस्कार भी हासिल किया था। 
विज्ञापन

7 of 11
kal ho na ho - फोटो : instagram
6. कल हो ना हो (2003) 
इस फिल्म में प्रीति ने चश्मिश नैना का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अपने बेहतरीन किरदार के लिए प्रीति ने फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का किरदार हासिल किया था। 
 

8 of 11
preity zinta - फोटो : social media
7. अरमान (2003)
इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने सोनिया कपूर के तौर पर नजर आईं। इस फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में नजर आईं थी।  यह फिल्म हनी इरानी द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म के लिए प्रीति को नकारात्मक किरदार के लिए फिल्मफेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।    
 

9 of 11
preity zinta - फोटो : social media
8. वीर जारा (2004) 
यश चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में प्रीति एक पाकिस्तानी  लड़की का किरदार निभाती हैं। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म में प्रीति का चुलबुला और गंभीर दोनों ही मिजाज दिखा था। एक तरफ इस फिल्म को जहां कई पुरस्कारों से नवाजा गया था वहीं दूसरी तरफ प्रीति को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 

10 of 11
preity zinta - फोटो : social media
9. सलाम नमस्ते (2005) 
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रीति ने एक आधुनिक लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इस फिल्म में सैफ अली खान और प्रीति चौथी दफा नजर आई थी।  
 

11 of 11
kabhi alvida na kehna - फोटो : social media
10. कभी अलविदा ना कहना (2006)
करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में प्रीति जिंटा द्वारा निभाए गए किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के किरदार के लिए नॉमिनेट किया गया था। भले ही फिल्म में प्रीति की लीड भूमिका नहीं थी लेकिन इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में प्रीति ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
Next