फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दौर की यादों में डुबो देगा 'दूरदर्शन' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए किस्से

Thu, 30 Jan 2020 08:18 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Doordarshan film Trailer - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'दूरदर्शन' के निर्माताओं ने 90 के दशक की यादों से भरपूर ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें माही गिल, डॉली अहलूवालिया, राजेश शर्मा और मनु ऋषि चढ्ढा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर में 90 के दशक से लेकर आज के दौर तक बदल चुकी दुनिया और लंबे अरसे में आई आधुनिकता की ओर प्रकाश डालता है। फिल्म की पूरी कहानी दादी बनी डॉली अहलूवालिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है।
विज्ञापन

2 of 4
Doordarshan film Trailer - फोटो : you tube
कहानी
1989 से कोमा में पड़ी दादी अचानक होश में आ जाती हैं। उन्हें इतने सालों से कोमा में पड़ा रहने की जानकारी पाकर कोई सदमा ना लगे इसके डर से परिवार वाले उनके इर्द-गिर्द 90 के दशक का माहौल बनाते हैं। अपने कमरे में ज्यादातर समय बिताने वाली दादी अपने जमाने वाले दूरदर्शन लगाने की बात करती हैं। दादी एक एक करके चित्रहार से लेकर दूसरे कार्यक्रम देखने की फरमाइश करती हैं। इसके चलते सभी मिलकर दादी के लिए खुद शूट करके उस जमाने के प्रोग्राम तैयार करते हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोगों को खुद को भी 30 साल पहले के जमाने के अनुसार ढलना पड़ता है।  
विज्ञापन

3 of 4
Doordarshan film Trailer - फोटो : you tube
लोगों की पुरानी यादें हुईं ताजा
इस फिल्म का ट्रेलर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग अपने 90 के दशक के दौर को याद कर रहे हैं। कोई रामानंद सागर की रामायण के क्रेज की बात कर रहा है तो कोई चित्रहार तो कोई दूरदर्शन पर आने वाली फिल्मों की की यादों में डूब नजर आया। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो छत पर एंटिना घुमाने के किस्से साझा कर रहे हैं। वहीं दूसरे लोग गांव में बिजली ना रहने पर पंसदीदा सीरियल देखने के लिए ट्रैक्टर की बैट्री से टीवी चलाकर दूरदर्शन चलाने के जुगाड़ का जिक्र कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
Doordarshan film Trailer - फोटो : you tube
अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म गगन पुरी द्वारा निर्देशित एंव रितु और संदीप आर्य द्वारा निर्मित है, जिसे आर्य फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।  'दूरदर्शन' अगले महीने 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 


कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में राहुल गांधी और तापसी पन्नू ने मनचले को सिखाया सबक, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें