अमृता राव
- फोटो : instagram/amrita_rao_insta
सोशल मीडिया पर अपनी ताजा पोस्ट में अमृता ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने गर्भवती होने के नौ महीने पूरे किए हैं। वह इस बात से बहुत खुश हैं कि उनके गर्भवती होने के नौ महीने नवरात्रों में पूरे हुए। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली समझती हूं कि नवरात्रों के इस पावन महीने में मैंने अपने गर्भवती होने के नौ महीने पूरे किए।'