फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preeti Ganguly: पिता अशोक कुमार की तरह उम्दा कलाकार थीं प्रीति गांगुली, कॉमिक टाइमिंग से जीता दर्शकों का दिल

Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अशोक कुमार, प्रीति गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा के इतिहास में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जिन्हें नाम से कम और काम से ज्यादा पहचाना जाता है। प्रीति गांगुली का नाम भी उन्हीं अदाकाराओं में शामिल है। वह दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी थीं। फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने की वजह से अभिनय में दिलचस्पी उन्हें बचपन से ही थी। अभिनेत्री का जन्म 17 मई 1953 में मुंबई में हुआ था। 
Priyanka-Nick: शादी की सालगिरह पर प्रियंका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन के जरिए पति निक पर लुटाया प्यार
विज्ञापन

2 of 4
अशोक कुमार, प्रीति गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में उन्हें कॉमिक किरदार निभाने के लिए आज भी याद किया जाता है। 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति ने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म खट्टा मीठा में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म में वह फ्रेनी के किरदार में थीं जो अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी। 
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की यात्रा को स्वरा का समर्थन, भाजपा बोली- टुकड़े-टुकड़े गैंग...
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
अशोक कुमार, प्रीति गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बाद के वर्षों में उनके करियर का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आते चला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 किलो वजन कम करने के बाद उन्हें फिल्मों का ऑफर मिलना कम होता चला गया, जिसके बाद उन्होंने साल साल 1993 में अपने पिता के नाम से मुंबई में 'अशोक कुमार एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स' की शुरुआत की। यहां वह अप्रीशीएशन क्लास भी लिया करती थीं। साल 2005 में वह इमरान हाशमी की फिल्म आशिक बनाया आपने में आखिरी बार नजर आईं थीं। 
Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर ने बताई थिएटर्स में दर्शकों के घटने की वजह, बोले- रीमेक बनाने बंद करने चाहिए

4 of 4
प्रीति गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
अपने फिल्म करियर में उन्होंने तोहफा मोहब्बत का, उत्तर दक्षिण, क्रांति,थोड़ी सी बेवफाई, ,दिल्लगी, खट्टा मीठा, चोर के घर चोर, दामाद, आंख का तारा, अनमोल तस्वीर, दिल्लगी, धुएं की लकीर जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री के निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी बहन का नाम रूपा गांगुली है जिन्होंने देवेन वर्मा से शादी की थी। वहीं, उनके भाई भी अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। आरूप कुमार को साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म बेजुबान में एक्टिंग करते हुए देखा जा चुका है।
Doli Saja Ke Rakhna: खेसारी लाल यादव-आम्रपाली की फिल्म का होगा डिजिटल प्रीमियर, इस दिन यूट्यूब पर होगी रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next