फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यूषा बनर्जी के पूर्व बॉयफ्रेंड राहुल शादी के बंधन में बंधे, गर्लफ्रेंड सलोनी के साथ लिए फेरे

Fri, 16 Nov 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul raj singh - फोटो : instagram
बालिका बधू फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी की है। खबर है राहुल और सलोनी लंबे समय से एक दूसरे को जानते है। शादी में इन दोनों के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। शादी की जानकारी खुद राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करके दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rahul raj singh - फोटो : file photo
राहुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हम दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमारे नए जीवन की शुरुआत के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। राहुल और सलोनी शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। राहुल और सलोनी शादी के तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे है। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है। हम जल्द ही शादी की और भी तस्वीर शेयर करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
rahul raj singh - फोटो : file photo
एक्टर राहुल राज ने हाल ही में लेखक मुश्ताक शेख पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा था कि 'तनुश्री दत्ता की वजह से मुझे हिम्मत मिली है कि मैं अपनी कहानी औरों के सामने बयां कर सकूं। क्या मैं पहला पीड़ित पुरुष हूं जो इस तरह की कहानी बता रहा हूं। मुझे नहीं पता लेकिन यकीन मानिए इस इंडस्ट्री में मेरे जैसे कई लड़के हैं जिन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।

4 of 5
f - फोटो : file photo
राहुल ने आगे कहा कि 'छोटे शहरों से लड़के एक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं लेकिन यहां आकर उन्हें यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। केवल महिलाओं के साथ ही नहीं पुरुषों के साथ भी रेप और यौन शोषण होता है।' राहुल का नाम चर्चा में उस वक्त आया था, जब उनकी गर्लफ्रेंड बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pratyusha banerjee - फोटो : file photo
प्रत्यूषा ने 1 अप्रैल 2016 को मुबंई स्थित अपने घर में आत्महत्या की थीं। प्रत्यूषा के मौत के बाद टीवी जगत में खलबली मच गई थी। कहा जाता है राहुल के जिंदगी में प्रत्यूषा से पहले साल 2011 से 2015 तक सलोनी उनकी गर्लफ्रेंड थी। इसी बीच राहुल और प्रत्यूषा एक दूसरे के करीब आ गए थे, जिसके बाद राहुल और प्रत्यूषा में सलोनी को लेकर हमेशा लड़ाई होती रहती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें