फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका के बाद, अब जानिए प्रियंका की शादी का वेन्यू खर्च, एक रात का खर्चा उड़ा देगा होश

Fri, 16 Nov 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
रणवीर-दीपिका की शादी का शोर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी का डंका बजना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि प्रियंका विदेश में नहीं बल्कि देश में ही शादी करेंगी। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना है। प्रियंका यहीं निक जोनस का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लेंगी... 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
सबसे पहले आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यहां एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए प्रिंयका ने शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियं करली है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
madhu chopra - फोटो : pinkvilla
गौरतलब है कि पैलेस में शादी की कितनी तैयारियां हो गई है इसके लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इसका जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग दिल्ली में हो  रही है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, लेकिन अभी प्रियंका के फैन्स को उनकी शादी की ऑफिशियल डेट का इंतजार है। 

 

4 of 5
priyanka chopra and nick jonas
बता दें कि गुरुवार को मधु जोधपुर पहुंची थीं और एक बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। इसके बाद वह शुक्रवार की दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वहीं, मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान मधु बहुत ही साधारण कपड़ों में दिखीं। मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
वैन्यू पर मौजूद रिपोर्टर ने जब प्रियंका की शादी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा 'खुद ही शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना।' बता दें कि प्रियंका के हाल ही में बैचलर और दिवाली पार्टी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस पार्टी में उनकी बहन परिणिति चोपड़ा भी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें