बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी शानदार एक्टिंग से अक्सर फैंस को चौंका देते हैं। साथ ही वह अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक ने इस बार फिर फैंस को अपने टैटू से चौंका दिया है। दरअसल, प्रतीक ने अपनी मां स्मिता पाटिल के नाम का टैटू बनवाया है। इस टैटू की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसे देखकर उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं।